शेखपुरा-बरबीघा के बीच आज रेल इंजन का ट्रायल
शेखपुरा। आज क्षेत्र के कई पीढि़यों का सपना साकार होगा जब निर्माणाधीन शेखपुरा-बरबीघा रेल रूट पर रेल इंजन दौड़ाई जायेगी। इसके लिए रेलवे ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। यहां बताना जरुरी है कि शेखपुरा से बरबीघा तथा बिहारशरीफ होते हुए दनियावां से आगे नेउरा तक की नई रेल लाइन का शिलान्यास रेल मंत्री रहते नीतीश कुमार ने किया था। इसका शिलान्यास 2003 में शेखपुरा में किया गया था।
शेखपुरा। आज क्षेत्र के कई पीढि़यों का सपना साकार होगा, जब निर्माणाधीन शेखपुरा-बरबीघा रेल रूट पर रेल इंजन दौड़ाई जायेगी। इसके लिए रेलवे ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। यहां बताना जरुरी है कि शेखपुरा से बरबीघा तथा बिहारशरीफ होते हुए दनियावां से आगे नेउरा तक की नई रेल लाइन का शिलान्यास रेल मंत्री रहते नीतीश कुमार ने किया था। इसका शिलान्यास 2003 में शेखपुरा में किया गया था। इस रूट पर 2007 में ही ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर अभी हाल यह है कि शेखपुरा से बरबीघा तक की 15 किमी ट्रैक में भी कई स्थानों पर मामला फंसा हुआ है। इसी रूट पर आज शेखपुरा से जमालपुर (बरबीघा से कुछ पहले) तक रेल इंजन का ट्रायल किया जायेगा। इस बाबत रेल विकास निगम के परियोजना निदेशक ने बताया कि आज इस रूट पर हाई स्पीड डीजल इंजन का ट्रायल किया जायेगा।