वज्रपात से यूपी मुरादाबाद के एक की मौत, दो घायल
शेखपुरा। शुक्रवार को वज्रपात से सदर प्रखंड के कुसुम्भा ओपी के देवले गांव में यूपी के एक कारीगर की मौत हो गई तथा दो घायल हो गये। मजदूर नयी चिमनी का निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक वज्रपात की वजह से सभी 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शेखपुरा। शुक्रवार को वज्रपात से सदर प्रखंड के कुसुम्भा ओपी के देवले गांव में यूपी के एक कारीगर की मौत हो गई तथा दो घायल हो गये। मजदूर नयी चिमनी का निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक वज्रपात की वजह से सभी 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मो. इमरान तथा घायलों की पहचान मो नसीम तथा मो़ खैब के रूप में हुई है।
ये सभी यूपी के मुरादाबाद जिले के लेहरा के रहने वाले हैं। ये ईंट भट्ठा का चिमनी बनाने का काम करते थे। शेखपुरा के देवले गांव में ईंट भट्ठा का चिमनी बना रहे थे। ये लोग जमीन से लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर चिमनी का निर्माण कर रहे थे,तभी चिमनी पर वज्रपात हो गया। इस हादसे में तीनों झुलसने के साथ मचान से नीचे गिर गये। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में एक मो खैब की स्थिति गंभीर बताई गई है। कोसुम्भा ओपी की पुलिस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
नदी में डूबने से युवक की मौत
संवाद सहयोगी, चेवाड़ा : शुक्रवार शाम को प्रखंड के कपासी गांव में एक अड़तीस वर्षीय युवक की नदी में नहाने के दौरान डूबने मौत हो गई। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया की काली मांझी नाम का युवक अपने मित्रों के साथ नदी में नहाने के लिए गया। इसी दौरान वह डूब गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस दौरान डूबने के बाद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर बचा नहीं सके। बताया जाता है कि पानी में अंदर जाने के बाद बहुत देर के बाद वह बाहर निकला।उसकी मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।