शेखपुरा विधानसभा से 21743 की लीड, विधायक की भूमिका अहम
जमुई संसदीय क्षेत्र से चिराग की दोबारे जीत में इस बार शेखपुरा विधान सभा ने बड़ी भूमिका निभाई। गुरुवार को हुए मतगणना में चिराग पासवान की जीत का जो आंकड़ा है उसके मुताबिक शेखपुरा विधान सभा में चिराग ने 21743 वोटों की बड़ी लीड हासिल की है।
शेखपुरा । जमुई संसदीय क्षेत्र से चिराग की दोबारे जीत में इस बार शेखपुरा विधान सभा ने बड़ी भूमिका निभाई। गुरुवार को हुए मतगणना में चिराग पासवान की जीत का जो आंकड़ा है उसके मुताबिक शेखपुरा विधान सभा में चिराग ने 21743 वोटों की बड़ी लीड हासिल की है। चिराग की इस जीत के साथ ही शेखपुरा के जदयू विधायक रंधीर कुमार सोनी भी नये हीरो बनकर राजनीतिक पटल पर उभरे हैं। जमुई संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग विधान सभाओं के मतों की गिनती में शेखपुरा विधान सभा में लगभग हर चक्र में चिराग पासवान अपने प्रतिद्वंदी भूदेव चौधरी पर भारी साबित हुए। जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान की जीत में शेखपुरा विधानसभा का अहम रोल रहा और यहां से 21743 वोट की जबरदस्त लीड दी गई। शेखपुरा विधानसभा में चिराग पासवान को 64343 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी भूदेव चौधरी को 42600 मत मिले। साथ ही साथ 4865 लोगों ने नोटा पे बटन दबाया। शेखपुरा विधानसभा में कुल 111808 मत डाले गए थे।