पैक्स चुनाव के अखाड़े में कई पुराने पहलवान चित
पहले चरण के पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई। इसके लिए मतदान एक दिन पहले सोमवार को कराया गया था। समाचार लिखे जाने तक आधे से अधिक पैक्सों की मतगणना होनी बाकी थी। मतगणना के शुरुआती परिणामों में पैक्स चुनाव के कई दिग्गज तथा धुरंधर पहलवानों को पराजय झेलनी पड़ी है। सबसे रोचक और टसल वाले हथियावां पैक्स अध्यक्ष का
शेखपुरा:
पहले चरण के पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई। इसके लिए मतदान एक दिन पहले सोमवार को कराया गया था। समाचार लिखे जाने तक आधे से अधिक पैक्सों की मतगणना होनी बाकी थी। मतगणना के शुरुआती परिणामों में पैक्स चुनाव के कई दिग्गज तथा धुरंधर पहलवानों को पराजय झेलनी पड़ी है। सबसे रोचक और टसल वाले हथियावां पैक्स अध्यक्ष का ताज सियाराम सिंह के माथे पर सजा। सियाराम सिग ने अपने प्रतिद्वंदी चितरंजन कुमार को 273 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। सदर प्रखंड के ही कटारी पैक्स में दो बार के विजेता राजेश कुमार नये खिलाड़ी अभय शंकर के हाथों पराजय झेलनी पड़ी। अभय शंकर ने राजेश कुमार पंकज को ढाई सौ से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। इसी तरह कोसुंभा पैक्स की मतगणना में प्रमोद कुमार को संजय कुमार के हाथों मात खानी पड़ी। संजय कुमार पहली बार पैक्स चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार को पटखनी दे डाली। कारे में डॉ रविशंकर शर्मा अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। शर्मा ने अशोक आजाद को पराजित किया। मेहुस पैक्स में भी नये खिलाड़ी ने बाजी मारी। यहां सत्यम कुमार ने विजयी हासिल किया। घाटकुसुंभा के गगौर में पुराने अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह तथा चेवाड़ा प्रखंड के चेवाड़ा में भी पुराने अध्यक्ष मकेश्वर पासवान भी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। सियानी में अजय कुमार ने विजयी श्री हासिल किया। मंगलवार को जिला के तीन प्रखंडों के 15 पैक्सों की मतगणना शुरू हुई। जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कई के परिणाम आने में रात हो सकती है। सभी मतगणना केंद्रों पर रोशनी तथा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। घाटकुसुम्भा प्रखण्ड के गगौर पंचायत से राजीव कुमार ने जीत दर्ज की।