Move to Jagran APP

लॉकडाउन खुलते ही परिवहन विभाग के राजस्व में भारी वृद्धि

कोरोना की वैश्विक समस्या में लॉकडाउन का सरकारी राजस्व पर जहां भारी गिरावट आई थी। वहीं लॉकडाउन समाप्त हेाते ही परिवहन विभाग के राजस्व में भारी वृद्धिा दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 10:31 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 06:10 AM (IST)
लॉकडाउन खुलते ही परिवहन विभाग के राजस्व में भारी वृद्धि
लॉकडाउन खुलते ही परिवहन विभाग के राजस्व में भारी वृद्धि

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: कोरोना की वैश्विक समस्या में लॉकडाउन का सरकारी राजस्व पर जहां विपरीत असर पड़ा वहीं अनलॉक होने पर सकारात्मक स्थिति भी सामने आने लगी है। शेखपुरा जिला परिवहन कार्यालय में राजस्व वसूली को लेकर सकारात्मक नतीजे देखने को मिल रहे हैं। राजस्व में भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम ने बताया कि लॉक डाउन से राजस्व की वसूली पर विपरीत असर पड़ा था। अनलॉक होने पर राजस्व की वृद्धि हुई है। कोरोना की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग के द्वारा कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। अप्रैल माह में कार्यालयों के बंद रहने की वजह से मात्र 3 लाख 47 हजार राजस्व की वसूली हो सकी थी। हालांकि चालान से जुर्माना के रूप में पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा एक 3 लाख 15 हजार वसूल किए गए। वहीं मोटरयान निरीक्षक के द्वारा 5 हजार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक के द्वारा 26 हजार 5 सौ जुर्माने की राशि वसूल की गई। इसी तरह मई माह में राजस्व की वृद्धि देखी गई थी। जिसमें 28 लाख 87 हजार परिवहन विभाग में राजस्व की वसूली की गई। टैक्स के रूप में परिवहन पदाधिकारी और पुलिस के द्वारा 7 लाख 84 सौ रुपए की वसूली की गई। मोटरयान निरीक्षक के द्वारा 5 हजार की वसूली की गई। जबकि जून महीने में 20 जून तक 41 लाख 56 हजार राजस्व की वसूली की प्राप्ति परिवहन विभाग को हुआ है। इसी तरह जुर्माने के रूप में परिवहन विभाग और पुलिस के द्वारा 3 लाख 74 सौ की वसूली की गई। मोटरयान निरीक्षक के द्वारा 10 हजार तथा अवर निरीक्षक के द्वारा 25 हजार 5 सौ की जुर्माना राशि वसूल की गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.