Move to Jagran APP

जयमाला के दौरान हर्ष फायरिग में चली गोली, एक युवक जख्मी

सदर प्रखंड के हथियावां ओपी अंतर्गत हथियावां गांव में रविवार रात 12 बजे जयमाला के दौरान हर्ष फायारिग में ण्क युवक घायल हो गया। घटना की सूचना स्थ्ज्ञानीय पुलिस को नहीं दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:08 AM (IST)
जयमाला के दौरान हर्ष फायरिग में चली गोली, एक युवक जख्मी
जयमाला के दौरान हर्ष फायरिग में चली गोली, एक युवक जख्मी

शेखपुरा : सदर प्रखंड के हथियावां ओपी अंतर्गत हथियावां गांव में रविवार रात 12 बजे जयमाला के दौरान जमकर हर्ष फायरिग हुई। इसमें सुनील सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार को जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। बारात रांची से जयप्रकाश सिंह के यहां आई हुई थी। युवक के घायल होने पर वधू पक्ष के दो लोग ही आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग जख्मी हुए। बाद में बरातियों के साथ भी मारपीट की गई। इसकी सूचना पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है।

loksabha election banner

इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया कि जहानाबाद के मूल निवासी लड़का पक्ष वाले रांची में बसे हुए थे। वहां से बारात जयप्रकाश सिंह के यहां आई थी। बारात में जयमाला के दौरान बारात पक्ष से हर्ष फायरिग की जा रही थी। जिसमें बंदूक में गोली नहीं चलने पर बैरल को साफ करने के दौरान गोली चल गई और प्रिस कुमार के जांघ में गोली लगी। गोली लगने के बाद सारात पक्ष के ही दो लोग आपस में उलझ गए। दोनों तरफ से मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा बरातियों के साथ भी मारपीट की गई। गोली लगने के बाद युवक का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। वहीं नवादा ले जाकर विस्तृत इलाज कराई जा रही है। इसकी सूचना पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.