Move to Jagran APP

देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों व गिरजाघरों से जारी हो रहे फतवे: गिरिराज

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों और गिरिजाघरों से फतवे जारी किये जा रहे हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 01:35 PM (IST)
देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों व गिरजाघरों से जारी हो रहे फतवे: गिरिराज
देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों व गिरजाघरों से जारी हो रहे फतवे: गिरिराज

शेखपुरा [जेएनएन]। भाजपा के फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों तथा गिरिजाघरों से फतवे जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस की साजिश बताया है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल के उपचुनावों में भाजपा और एनडीए की हार के पीछे मस्जिदों और गिरिजाघरों के जारी फतवे का बड़ा हाथ है। वे मंगलवार को शेखपुरा सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार को हराने के लिए देश की मस्जिदों और गिरिजाघरों से फतवे जारी किये जा रहे हैं। यह देश की चुनी हुई सरकार के खिलाफ साजिश के साथ-साथ देश को तोडऩे और अस्थिर करने की भी साजिश है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक फायदे के लिए देश का हित देखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी के फायदे अब नजर आने लगे हैं। देश के जीडीपी चार साल पहले को 4.4 प्रतिशत था वह आज बढ़कर 7 से ऊपर पहुंच गया गया है।

2019 चुनाव को लेकर विपक्षी एकता पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल तक को जो एक दूसरे को गाली दे रहे थे। वही आज एक दूसरे का हाथ पकड़े मोदी को घेरने में लगे हैं। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। 10 साल तक यूपीए सरकार आरोपों से घिरी रही और मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उम्मीदों से घिरी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.