बरबीघा में सड़क लूट करने वाले गिरोह का उद्भेदन
शेखपुरा। पुलिस ने बरबीघा में सड़क लूट में शामिल गिरोह का गुरुवार को उद्भेदन गया। मामले में गिरोह का सदस्य अमित कुमार को मेहुस थाना के मेंहुस गांव से गिरफ्तार किया गया।
शेखपुरा। पुलिस ने बरबीघा में सड़क लूट में शामिल गिरोह का गुरुवार को उद्भेदन गया। मामले में गिरोह का सदस्य अमित कुमार को मेहुस थाना के मेंहुस गांव से गिरफ्तार किया गया। जबकि, तोयगढ़ निवासी मोहित कुमार समेत तीन किशोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। गिरोह का सरगना तोयगढ़ गांव का आशु बताया गया है। बाढ़ से लूट गई एक बाइक भी बरामद की गई।
एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि गिरोह का उद्भेदन बुधवार को बरबीघा में पुनेसरा मोड़ पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की जांच में हुआ है। इस मामले में नया गिरोह बनने की बात सामने आयी। जो, पुनेसरा मोड़ के आस-पास सड़क लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।
उन्होंने बताया कि पटना जिला के बाढ़ थाना के लदमा गांव से लूट की एक बाइक बरामद की गई। जबकि, तोयगढ़ निवासी मोहित कुमार एवं एक किशोर तथा ओनामा के एक किशोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। वहीं अमित कुमार को जिला के मेहुस थाना के मेंहुस गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरोह से जुड़ा एक और युवक रॉबिन कुमार बेंगलुरु भाग गया है। इसके अलावा आशुतोष कुमार भी फरार है। बाढ़ के लदमा गांव से बरामद हुई बाइक 28 जनवरी को पुनेसरा मोड़ के पास नवादा के एक व्यक्ति से लूटी गई थी। लदमा गांव के जिस घर से यह बाइक बरामद की गई है, उसके गृहस्वामी को भी पुलिस तलाश रही है। यह गिरोह सड़क पर आते-जाते बाइक सवार पर लाठी- डंडे से वार करके उसे जख्मी करता है। उसके बाद बाइक, मोबाइल फोन तथा नगदी लूट लेता है।