शिविर लगा कार्बनिक दूध, गौ मूत्र व गोबर के गिनाए व्यवसायिक लाभ
शेखपुरा। बरबीघा टाउन हॉल में गुरुवार को दूध उत्पादन विकास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कृषि रत्न
शेखपुरा। बरबीघा टाउन हॉल में गुरुवार को दूध उत्पादन विकास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कृषि रत्न अभिषेक कुमार, आनंद सागर के एमडी संतोष कुमार सहित कई कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे। इस मौके पर गौ पालकों को कार्बनिक दूध, गौ मूत्र व गोबर के व्यवसायिक फायदे बताए गए। किसानों को गौ पालन के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, धान व गेहूं की फसल के अलावा कम ¨सचाई वाली वैकल्पिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। कम पूंजी में मशरूम सहित कई प्रकार के औषधीय व सुगंधित पौधे की खेती कर बेहतर कमाई का विकल्प सुझाया गया। शिविर का आयोजन राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डॉ. श्रीकृष्ण ¨सह के परपौत्र निशांत सिन्हा ने किया था। इस अवसर पर निशांत सिन्हा ने कहा कि वैज्ञानिकों की बताई गई खेती के बाद अगर किसानों को यह भय हो कि इसे मार्केट में किस तरह अच्छी कीमत पर बेचा जाए तो उसके लिए कई बड़ी कम्पनियों से एग्रीमेंट किया जाएगा। इससे कृषि उत्पाद सही मूल्य पर बिकेगा और किसानों को भी फसल बेचने की चिंता नहीं होगी।