हरियाणा से बड़ी संख्या में मजदूर पहुंचे बरबीघा
हरियाणा से बड़ी संख्या में मजदूर बुधवार की दोपहर बरबीघा पहुंचे। सभी मजदूर ईट भट्ठा में काम करते थे। मजदूर के आने की सूचन नाही थी जिसके कारणबगैर जांच के सभी अपने घ रचले गए।
जासं, शेखपुरा : हरियाणा से बड़ी संख्या में मजदूर बुधवार की दोपहर बरबीघा पहुंचे। सभी मजदूर बस से बरबीघा के बस स्टैंड में उतरे। यहां से अपने-अपने घर चले गए। ये मजदूर बरबीघा प्रखंड के विभिन्न गांव के रहने वाले थे।
इस संबंध में खलीलचक निवासी मजदूर राजेश राम, मनोहर पासवान इत्यादि ने बताया कि वे लोग हरियाणा के चिमनी भट्ठा पर काम करते थे और वहां से काम समाप्त हो जाने के बाद भी लोग लॉकडाउन में वहीं फंसे हुए थे। यहां आने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो रही थी। किसी तरह से बस रिजर्व कर वे लोग यहां पहुंचे हैं। उधर बड़ी संख्या में मजदूरों के पहुंचने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई और सभी लोग अपने अपने घर चले गए। टिड्डियों के नालंदा में इंट्री पर शेखपुरा में अलर्ट
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : पड़ोसी जिले नालंदा में टिड्डियों के आने की सूचना के बाद शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस समस्या से निबटने के लिए सभी पंचायतों में एक्शन टीम का गठन किया गया है। एन वक्त इस समस्या से निबटने के पहले कृषि विभाग गांवों में मॉक ड्रील की तैयारी मे जुट गया है। टिड्डी दल के संभावित हमले से निबटने को लेकर की गई तैयारी की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी लाल बचन राम ने बुधवार को डीएम तथा डीडीसी को दी।
मॉक ड्रील के लिए फायर ब्रिगेड की मदद को लेकर एसपी से भी अनुरोध किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया पड़ोसी जिला नालंदा के करायपरसुराय में टिड्डियों के दल को देखा गया है। इससे अब शेखपुरा जिला पर भी खतरा बढ़ गया है। टिड्डी दल के संभावित हमले से निबटने के लिए जिला में पहले से तैयारी की गई है। इसके लिए सभी पंचायतों में एक्शन टीम बनाई गई है। इसमें मुखिया, सरपंच, वार्ड, किसान सलाहकार के साथ किसानों को भी रखा गया है। छिड़काव के लिए क्लोरो पायरीफॉस का संग्रह किया गया है। बताया गया संभावित खतरे से निबटने के लिए कृषि विभाग मॉक ड्रील की तैयारी कर रहा है। यह मॉक ड्रील नालंदा जिला से सटे जिला के पांची पंचायत के गांवों में किया जायेगा। मॉक ड्रील में फायर ब्रिगेड को भी लगाया जायेगा। इसके लिए एसपी से अनुमति मांगी गई है।