Move to Jagran APP

शहर के सौंदर्यीकरण और विकास पर खर्च होंगे 76 करोड़ 33 लाख

शेखपुरा। नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को बैठक आयोजित कर वार्षिक बजट पेश किया गया जिसमें अनुमानित 76 करोड़ 33 लाख रुपये का बजट पेश किया गया। बजट में शहर की सौंदर्यीकरण के साथ-साथ विकास कार्यो पर सबसे ज्यादा राशि खर्च करने का खाका तैयार किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 11:42 PM (IST)
शहर के सौंदर्यीकरण और विकास पर खर्च होंगे 76 करोड़ 33 लाख
शहर के सौंदर्यीकरण और विकास पर खर्च होंगे 76 करोड़ 33 लाख

शेखपुरा। नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को बैठक आयोजित कर वार्षिक बजट पेश किया गया, जिसमें अनुमानित 76 करोड़ 33 लाख रुपये का बजट पेश किया गया। बजट में शहर की सौंदर्यीकरण के साथ-साथ विकास कार्यो पर सबसे ज्यादा राशि खर्च करने का खाका तैयार किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रही मुख्य पार्षद कुमकुम भारती ने बताया कि सर्व सम्मति से बजट पेश कर उसे पारित कराया गया है।

loksabha election banner

--

कहां-कहां राशि होगी खर्च बैठक में शामिल कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने बताया कि वार्षिक बजट में सम्राट अशोक विवाह भवन की साज सज्जा, नगर परिषद के अधिकारी तथा कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण, शहर के प्रमुख चौक-चैराहों पर सीसीटीवी लगाने, ठोस अपशिष्ट एवं कचड़ा प्रबंधन, जल जीवन हरियाली, पार्क निर्माण, खेलकूद प्रोत्साहन, स्वच्छ भारत अभियान, जीमखाना निर्माण एवं सबके लिए आवास निर्माण पर बड़ी राशि खर्च करने का बजट तैयार कर पेश कराया गया है।

--

37 योजनाएं में राशि खर्च : वार्षिक बजट में कुल 37 योजनाएं तैयार कर उसपर राशि खर्च करने का प्लान शामिल किया गया है। बजट पेशी के लिए आयोजित बैठक में 27 में से 14 वार्ड पार्षद शामिल हुए। कथित तौर पर विपक्षी खेमे के कई वार्ड पार्षद इस बैठक का बहिष्कार किया। बैठक में विधायक खेमे के लोग अलग रहे।

मत्स्य विकास योजना के तहत 17 लोगों को उपलब्ध कराए गए वाहन :

सरकार की मत्स्य विकास योजना के तहत शुक्रवार को 17 मछली कारोबारियों को वाहन उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन की तरफ से डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह ने चयनित लाभुकों को वाहन की चाबी दी। इस मौके पर एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु कुमार भी शामिल हुए। डीपीआरओ ने बताया शहर से दूर गांव के लोगों को भी ताजी मछली उपलब्ध हो सके इसको लेकर सरकार ने मछली का कारोबार करने वालों को वाहन उपलब्ध कराया गया है। लाभुकों में कई महिला का नाम भी शामिल हैं। इसमें अतिपिछड़ा वर्ग के 10 तथा अनुसूचित जाति के सात लाभुक शामिल हैं। कुल 17 लाभुकों में से दो को फोर व्हीलर, चार को थ्री व्हीलर व 11 लाभुकों को टू व्हीलर दिया गया है। ये लोग मुख्य मंडी से मछली खरीदकर उसे गांवों में वाहनों से ले जाकर बेचेंगे। कार्यक्रम में मत्स्य सहयोग समिति से जुड़े लोग भी शामिल हुए। मत्स्य पदाधिकारी ने बताया इस योजना से मत्स्य बाजार का भी विस्तार होगा और मछली की खपत बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.