Move to Jagran APP

स्टेशन मास्टर सहित 10 कर्मी पाजिटिव होने के बाद भी रेलवे स्टेशन कोई सख्ती नहीं

शनिवार को शेखपुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फिर 3 कर्मी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही दो दिनों में शेखपुरा जंक्शन के एक दर्जन कर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। पाजिटिव होने वालों में स्टेशन मास्टर उद्घोषक टिकट कलर्क और जीआरपी के जवान भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 11:29 PM (IST)
स्टेशन मास्टर सहित 10 कर्मी पाजिटिव होने के बाद भी रेलवे स्टेशन कोई सख्ती नहीं
स्टेशन मास्टर सहित 10 कर्मी पाजिटिव होने के बाद भी रेलवे स्टेशन कोई सख्ती नहीं

जागरण संवाददाता, शेखपुरा:

loksabha election banner

शनिवार को शेखपुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फिर 3 कर्मी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही दो दिनों में शेखपुरा जंक्शन के एक दर्जन कर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। पाजिटिव होने वालों में स्टेशन मास्टर, उद्घोषक, टिकट कलर्क और जीआरपी के जवान भी शामिल हैं। इसका जायजा आन द स्पाट में आपके अपने लोकप्रिय अखबार दैनिक जागरण ने लिया।

स्थान-शेखपुरा स्टेशन

समय- 12:30 3 कर्मी कोरोना संक्रमित निकले

यहां कोरोना जांच किया जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि शनिवार को जो 3 रेलवे कर्मी पाजिटिव मिले हैं। उसमें जीआरपी के 2 जवान तथा एक दूसरे रेलवे कर्मचारी हैं। स्टेशन अधीक्षक भगवत रविदास ने बताया जिन कर्मियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है,उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के लिए घर भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी के कई जवानों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद जांच और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

---

स्थान-शेखपुरा स्टेशन

समय- 12:35

रेलवे परिसर में कोई सख्ती नहीं

एक दर्जन कर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी शनिवार की दोपहर शेखपुरा जंक्शन के प्लेटफार्म से लेकर समूचे रेलवे परिसर में कोई सख्ती नहीं दिखी। प्लेटफार्म पर यात्री बिना मास्क के टहलते और ट्रेन की प्रतीक्षा करते देखे गए। प्लेटफार्म पर शारीरिक दूरी का अनुपालन भी कहीं नहीं दिखा। स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन होता नहीं दिखा। आरक्षित टिकट लेने के लिए लोग बिना मास्क के और शारीरिक दूरी का पालन किए बिना खड़े दिखे।

---

स्थान-शेखपुरा स्टेशन

समय- 12:40

जंक्शन पर स्थायी जांच केंद्र स्थापित

स्वास्थ्य विभाग स्टेशन पर इन खतरों के प्रति पूरी गंभीर दिखा। स्वास्थ्य विभाग ने शेखपुरा जंक्शन पर स्थायी जांच केंद्र स्थापित कर दिया है। यहां प्रत्येक यात्री के सैंपल की जांच की जा रही है। इसके लिए 3 कर्मियों को तैनात किया गया है। शनिवार की दोपहर एक बजे तक 72 सैंपल की जांच की गई थी,जिसमें 3 की रिपोर्ट पाजिटिव निकली थी। ये तीनों रेलवे का कर्मी बताए गए हैं। जांच करने वाले ने बताया कई लोग तो जांच ही नहीं कराते हैं। काफी अनुरोध पर कुछ यात्री जांच के लिए तैयार होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.