प्रशासनिक सख्ती के बीच शक्ति की भक्ति शुरू
कोरोना और विधानसभा चुनाव के चलते जिले में प्रशासनिक सख्ती के बीच शनिवार से शक्ति की भक्ति शुरू हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:11 AM (IST)
शिवहर। कोरोना और विधानसभा चुनाव के चलते जिले में प्रशासनिक सख्ती के बीच शनिवार से शक्ति की भक्ति शुरू हुई। कलश स्थापन के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ। प्रतिमा और पंडाल बनाकर पूजा करने पर लगी प्रशासनिक रोक के चलते शनिवार को कही भी कलश शोभा यात्रा नहीं निकली। हालांकि, विभिन्न नदी घाटों पर कलश स्थापन के लिए सादगी के साथ जलबोझी की गई। उधर, मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पहले दिन शक्ति के प्रथम स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इधर, नवरात्र को लेकरशहर के बाजारों में भीड़ दिखी। लोगों ने धूप, दीप, चौमुख, कलश, एकरंगा, चुनरी, अगरबत्ती, फल, मिठाई आदि की खरीदारी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें