थोड़ी बारिश क्या हुई.. मानो शहर नरक हो गया
शिवहर। जिला मुख्यालय में जलजमाव की स्थाई समस्या है। बुधवार को हल्की बारिश क्या हुई शहर फिर से नारकीय स्थिति को प्राप्त हो गया।
शिवहर। जिला मुख्यालय में जलजमाव की स्थाई समस्या है। बुधवार को हल्की बारिश क्या हुई शहर फिर से नारकीय स्थिति को प्राप्त हो गया। वहीं जगदीश नंदन सिंह पथ प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुंजगली, सिनेमा रोड में फिर से जलजमाव का नजारा देखा जा सकता है। अब एक प्वाइंट भी बना है जलजमाव का। जो एनएच 104 कहलाती है। उक्त सड़क तीन जिलों क्रमश: पूर्वी चंपारण-शिवहर एवं सीतामढ़ी को जोड़ती है। शहर के मुख्य मार्ग स्थित खादी भंडार के समीप जलजमाव देखा जा सकता है। यहां चिता की बात यह है कि निर्माण कंपनी की शिथिलता की वजह से नाली निर्माण कार्य लंबित है। नतीजतन सड़क के दुश्मन पानी का जमाव होने से कंक्रीट बाहर निकलने प्रारंभ हो गए हैं जो सड़क की आयु क्षीण करने को काफी है। इससे पार पाने के लिए विशेष प्रयास की जरूरत है।