शिवहर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, दहशत
कोरोना का प्रसार बढ़ने की आशंका पूर्व से ही जताई जा रही थी आज वह स्थिति सामने है।
शिहवर। कोरोना का प्रसार बढ़ने की आशंका पूर्व से ही जताई जा रही थी आज वह स्थिति सामने है। अमूमन रोज ही सैंपल लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती निगेटिव आई तो होम क्वारंटाइन यह प्रक्रिया जोर पकड़ रही। बुधवार को भी दो कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसमें एक सैप का जवान भी शामिल है। छुट्टी में घर गए उक्त जवान हाल ही घर से लौटे थे।
इसके साथ जिला शिवहर के कुल कोरोना संदिग्धों की संख्या 102 पहुंच गई है। जिसमें एक बुजुर्ग संदिग्ध की मौत हो चुकी है। वहीं 94 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस की संख्या सात है। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डा. राजदेव प्रसाद सिंह के हवाले से दी गई। संतोषजनक बात यह कि अन्य जिलों के मुकाबले शिवहर में स्थिति अभी नियंत्रण में है। जरूरत है जिलावासियों के अतिरिक्त सतर्कता बरतने की। जरूरी सावधानी बरतने की। यदि लापरवाही हुई तो स्थिति भयावह होगी।