पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
एसपी संतोष कुमार जिले में एक साथ कई पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है।
शिवहर। एसपी संतोष कुमार जिले में एक साथ कई पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। जिसकी वजह प्रशासनिक व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाना बताया है। इसके तहत पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक एवं जिला बल के पीटीसी सिपाहियों को नये जगहों पर लगाया है। श्यामपुर भटहां थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार को नगर थाना का सहायक थानाध्यक्ष प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं सअनि सुदामा ¨सह को शिवहर थाना से तरियानी छपरा थाना भेजा है। जबकि विनोद पांडेय को ¨हदी शाखा से नगर थाना, सुधीर ¨सह को तरियानी छपरा थाना से श्यामपुर भटहां थाना, वहीं ललन कुमार राम को शिवहर से श्यामपुर भटहां, नगर थाना के गोवर्धनराम को ¨हदी शाखा, जबकि गायत्री तिवारी को ¨हदी शाखा से अवकाश शाखा, वहीं पुष्पेंद्र कुमार को अवकाश शाखा से ¨हदी शाखा में स्थानांतरित किया गया है। इधर जिला बल के 19 पीटीसी सिपाहियों को भी अलग अलग स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया गया है। सिपाही इमरान खान को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया है, वहीं मनोज रजक को अपराध शाखा, राकेश कुमार को लेखा शाखा, कमल कुमार पुलिस निरीक्षक अंचल शिवहर, पीटीसी विद्यानंद ¨सह को पुलिस निरीक्षक शिवहर, जबकि विकास कुमार गोवर्धन को ¨हदी टंकण का कार्य मिला है। एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निर्दृष्ट स्थानों पर योगदान करने को कहा है।