Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, पं. जवाहरलाल नेहरू

मुख्यालय के हक मार्केट स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:29 PM (IST)
आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, पं. जवाहरलाल नेहरू
आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, पं. जवाहरलाल नेहरू

शिवहर। मुख्यालय के हक मार्केट स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष मो. असद की जबकि संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ¨सह ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मो. असद ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने गुलामी से मुक्त हुए तंगहाल भारत को अपनी प्रतिभा एवं कौशल की बदौलत नई पहचान दी। महात्मा गांधी के साथ देश के सर्वांगीण विकास का न सिर्फ खाका तैयार किया बल्कि हर क्षेत्र में तीव्रगति से विकास को अंजाम दिया। कहा कि पं. नेहरु सचमुच आधुनिक भारण के महान शिल्पकार थे। अछ्वुत प्रतिभा के धनी पं. नेहरु कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर विद्वान वक्ता एवं लेखक भी थे। उनकी कई रचनाएं अमर हैं। बच्चों के प्रति स्नेह रखने के कारण वे चाचा नेहरु के रूप में विख्यात हुए। वहीं जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ¨सह ने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश में औद्योगिक क्रांति लाकर हर हाथ को न सिर्फ काम दिया बल्कि देश की दशा एवं दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन ला दिया। जोर देकर कहा कि कांग्रेस सदैव देश की ¨चता करती रही है और आज भी कर रही है। एक ओर जहां वोट के सौदागर देश को बांटने में विश्वास रखते हैं वहीं कांग्रेस समदर्शी भाव की पक्षधर है। कहा पं. नेहरू ने महात्मा गांधी के सानिध्य में आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं 1942 के भारत छोडो आंदोलन में जेल भी गए। कहा कि उनका विशाल व्यक्तित्व राजनयिकों के लिए सदा अनुकरणीय रहेगा। जन्मदिवस पर मौजूद कांग्रेसियों ने पं. नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं उनके संदेशों पर अमल करने एवं बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दुहराया। मौके पर ध्रुवनारायण ¨सह, मुरली मनोहर ¨सह, चंदन कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना ¨सह, प्रमोद राय, मो. नसीम अख्तर, एवं मो. सद्दाम हुसैन सहित अन्य दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.