Move to Jagran APP

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे ठाकुर नबाव सिंह

शिवहर। मुख्यालय स्थित नबाव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक महुअरिया निवासी स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर नबाव सिंह की 78 वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:18 AM (IST)
देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे ठाकुर नबाव सिंह
देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे ठाकुर नबाव सिंह

शिवहर। मुख्यालय स्थित नबाव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के संस्थापक महुअरिया निवासी स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर नबाव सिंह की 78 वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान डीडीसी मो. वारिस खान, एसडीओ आरिफ अहसन, ठाकुर नबाव सिंह के वंशज कुमार पद्माकर सहित जिले के तमाम प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य राजीव नयन सिंह ने किया। मौके पर वक्ताओं ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। वहीं शिक्षा के प्रति दूरगामी सोच रखने वाला व्यक्तिव बताया तभी तो 1934 में उक्त विद्यालय की स्थापना संभव हो सकी। यह भी संस्मरण साझा किया गया कि ठाकुर नबाव सिंह ने तरह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एक जनांदोलन का नेतृत्व कर गोरी सरकार के आंखों की किरकिरी बन गए थे। वहीं मरते दम तक ब्रिटीश हुकूमत के विरुद्ध स्वाधीनता सेनानियों को गोलबंद करते रहे। विद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।विद्यालयी बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। वहीं शिक्षा की बदौलत अपना भविष्य गढ़ने की प्रेरणा दी गई।

loksabha election banner

डीडीसी मो. वारिस खान ने कहा कि एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करें। कहा सफलता पाने के लिए लक्ष्य का निर्धारण पहली शर्त है। कहा बेमन से किए गए कार्यों का कोई परिणाम नहीं निकलता। संदेश दिया कि अभिभावक को अंधेरे में रखने की कोशिश आपके भविष्य को अंधेरा कर देगी इसलिए पूरे मनोयोग से अपनी पढ़ाई करें।

वहीं एसडीओ आरिफ अहसन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य कर कहा कि तालीम हासिल करने की भी एक खास उम्र होती है यहां अगर चूक गए तो फिर पछतावा के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा। हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अगर ठान लें तो कोई काम मुश्किल नहीं है। अगर कुछ पाने की करने की जिद हो तो राहें खुद ब खुद आसान होती चली जाएंगी। वहीं कुमार पद्माकर ने अपने पूर्वज की बाबत जानकारी साझा की। कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति निष्ठावान होना आवश्यक है। वहीं युवाओं को प्रेरित किया कि अभी अपने जीवन को सही दिशा देने का वक्त है इसमें सोच समझकर पूरी सिद्दत के साथ आगे बढ़ें। नकारात्मक सोच को पास न आने दें।

मौके पर खेल प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं विद्यालय से अवकाश प्राप्ति के बावजूद विगत चौदह वर्षों से उसी विद्यालय में शिक्षा दान कर रहे महुअरिया निवासी शिक्षक नागेंद्र साह को शिक्षक शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं राजीव कुमार (शारीरिक शिक्षक) को टीचर ऑफ द इयर पुरस्कार दिया गया।

मौके पर पूर्व जिप सदस्य अजबलाल चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, पूर्व प्रधानाध्यापक रूपनारायण मिश्र, यमुना प्रसाद गुप्ता, युगल किशोर सिंह, ठाकुर विमल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुधि रंजन मिश्र, शिक्षक संघ नेता राधेश्याम सिंह, अभय कुमार सिंह, युवा समाजसेवी राकेश कुमार चौधरी, मुकुंद प्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.