Move to Jagran APP

शिवहर के मृत्युंजय का बिहार क्रिकेट टीम के लिए चयन

शिवहर। बिहार के सबसे छोटे और पिछड़े जिले शिवहर में भले ही खेल का माहौल नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 10:39 PM (IST)
शिवहर के मृत्युंजय का बिहार क्रिकेट टीम के लिए चयन
शिवहर के मृत्युंजय का बिहार क्रिकेट टीम के लिए चयन

शिवहर। बिहार के सबसे छोटे और पिछड़े जिले शिवहर में भले ही खेल का माहौल नहीं है। स्टेडियम विहीन जिले में खेल संसाधनों का अभाव बरकरार है। बावजूद इसके समय-समय पर इलाके के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करते रहे है। इसी क्रम में ताजा नाम जुड़ा हैं शिवहर शहर के वार्ड पांच प्रतापनगर निवासी तेज नारायण सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार सिंह का। शिवहर के मृत्युंजय का बिहार क्रिकेट टीम अंडर-25 के लिए चयन हुआ है। वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-25 बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 21 सदस्यीय टीम में मृत्युंजय भी शामिल है। इस टीम के साथ प्रशिक्षण के लिए मृत्युंजय हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविद कुमार ने मृत्युंजय के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने कहा हैं कि मृत्युंजय का राज्यस्तरीय टीम में चयन शिवहर जिले के लिए सुखद संदेश है। जिला फुटबान संघ के सचिव मंटू सिंह ने मृत्युंजय की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं कहा हैं कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाओं को तराशने की। उधर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि यह शिवहर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। बताया कि नवीन कुमार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निबंधित खिलाड़ी है। अंडर -25 आयु वर्ग के राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सेलेक्शन ट्रायल के लिए इनका नाम भेजा गया था। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम में मृत्युंजय का सेलेक्शन हुआ है। पूरी टीम हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है। बताते चलें कि यह पहला मौका है जब अंडर-25 राज्यस्तरीय क्रिकेट टीम में शिवहर से किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.