व्रतियों के बीच साड़ी एवं छठ सामग्री का वितरण
सोमवार को तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा गांव में मुखिया श्यामबाबू ¨सह द्वारा छठव्रतियों के बीच साड़ी, अगरबती, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।
शिवहर। सोमवार को तरियानी प्रखंड के तरियानी छपरा गांव में मुखिया श्यामबाबू ¨सह द्वारा छठव्रतियों के बीच साड़ी, अगरबती, नारियल सहित अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में गरीब तबके की महिलाओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान मुखिया श्री ¨सह ने कहा कि समाजसेवा के कई रूप हैं। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। छठ जैसे महापर्व पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का वितरण समाजसेवा के साथ ईश्वर के आदेश का पालन है। अगर ऊपरवाले ने सक्षमता प्रदान की है तो एक दूसरे की मदद ही इंसानियत है। पूजाएक मायने में है। मौके पर समाजसेवी अमित कुमार ¨सह सहित बड़ी संख्या में छठव्रती एवं ग्रामीण मौजूद थे।