Move to Jagran APP

पौधरोपण से हुआ पुलिस सप्ताह का आगाज

शिवहर। पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देशानुसार पुलिस सप्ताह 2019 का आयोजन शुक्रवार से प्रारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 11:32 PM (IST)
पौधरोपण से हुआ पुलिस सप्ताह का आगाज
पौधरोपण से हुआ पुलिस सप्ताह का आगाज

शिवहर। पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देशानुसार पुलिस सप्ताह 2019 का आयोजन शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। इस दौरान प्रथम दिन एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सभी थाना परिसरों में पौधरोपण किया गया। वहीं मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में एसपी संतोष कुमार ने स्वयं पौधे लगाए वहीं अन्य गणमान्यों एवं पुलिस के जवानों ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए हरेक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात झंडोत्तोलन किया गया। वहीं यातायात विषयक जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। वहीं यातायात नियमों के अनुपालन एवं सुरक्षित यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पें¨टग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वहीं बेहतर चित्र उकेरने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। एसपी संतोष कुमार के हवाले से बताया गया कि पुलिस सप्ताह के तहत 22 फरवरी से 27 फरवरी 19 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पें¨टग प्रतियोगिताएं होंगी। जीरो माइल चौक से शांति दौड़ (रन फॉर पीस) का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रशासन बनाम पब्लिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, पुलिस पब्लिक विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता, पुलिस चौपाल, यातायात जागरूकता रैली सहित अन्यान्य कार्यक्रम शामिल हैं। वहीं अंतिम दिन 27 फरवरी को चयनित प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.