देश को समर्पित था नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जीवन
शिवहर। शुक्रवार को न सिर्फ शैक्षणिक संस्थानों वरन अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
शिवहर। शुक्रवार को न सिर्फ शैक्षणिक संस्थानों वरन अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। आयोजन स्थल पर उनकी तस्वीर रख माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्यालय स्थित नवाब हाई स्कूल में प्राचार्य राजीव नयन सिंह के नेतृत्व में विशेष आयोजन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अछ्वुत व विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। वहीं आजाद हिद फौज की स्थापना की। जिसकी गूंज और फैलाव कई देशों में था। यह उनकी विश्व में अद्वितीय उपलब्धि कही जाएगी। कहा नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। वहीं स्कूली बच्चों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। वहां मौजूद बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर शिक्षक राजीव कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था। वहीं दूसरी ओर बिहार योग सोसाइटी एवं युवा भारत स्वाभिमान के संयोजकत्व में तत्वावधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां नेतजी सुभाष चन्द्र बोस की देशभक्ति का स्मरण किया गया बल्कि उनके संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया गया। मौके पर योगासन प्रतियोगिता में बच्चों ने तरह तरह के योग प्राणायाम का प्रदर्शन किया। जिसका मूल्यांकन समिति द्वारा आंकलन किया गया। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सुभाषचंद्र गुप्ता ने बताया कि आज के चयनित प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों का नाम प्रदेश इकाई को भेजा जाएगा। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वैदिक आर्ष गुरुकुल के प्राचार्य राजन भास्कर, समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद, निर्णायक मंडल में शामिल हरिमोहन सिंह, दीनानाथ महतो, मंजू देवी, प्रेमनाथ तिवारी, पिन्टू कुमार, संतोष कुमार, संदीप कुमार, दीपू कुमार, पंकज पांडेय,राम किशोर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।