Move to Jagran APP

मिशन परिवार विकास अभियान को सफल बनाने का निर्देश

शिवहर। जिले में 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरूआत होगी। 20 जनवरी तक चलने

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 12:29 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 12:29 AM (IST)
मिशन परिवार विकास अभियान को सफल बनाने का निर्देश
मिशन परिवार विकास अभियान को सफल बनाने का निर्देश

शिवहर। जिले में 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरूआत होगी। 20 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी अस्पतालों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 जनवरी से 20 जनवरी तक दंपती संपर्क सप्ताह व 21से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन होगा। आयोजन की सफलता को लेकर समाहरणालय में डीडीसी विशाल राज की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। डीडीसी ने इस अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने कहा कार्यक्रम के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मिशन परिवार विकास अभियान दो चरणों में चलेगा। अभियान के तहत 14 से 20 जनवरी तक दंपती संपर्क सप्ताह मनाया जाएगा जबकि 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया पखवाड़े के दौरान आमजन में जागरुकता लाने के लिए सही उम्र में शादी, शादी के बाद कम से कम 2 साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतराल व प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर दिया जाएगा। बताया कि अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला के सभी 24 प्रखंडों में आशा व आशा फैसिलिटेटरों को प्रशिक्षण दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों के इस प्रशिक्षण को केयर इंडिया द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। बताया कि, स्वास्थ्यकर्मी अपने क्षेत्र में परिवार नियोजन के लिए योग्य दंपतियों का सर्वे करेंगी। साथ ही वैसे दंपतियों का भी सर्वे किया जायेगा, जिनकी सिर्फ एक संतान हैं। दो बच्चों के बीच अंतराल बनाये रखने के महत्व पर चर्चा करने के साथ उन्हें परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। मौके पर डीपीएम पंकज कुमार समेत अन्य चिकित्सक और अधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.