भाजपा बूथ कमेटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय
पिपराही में भारतीय जनता पार्टी पिपराही मंडल के बेलवा एवं मेसौढा पंचायत में बूथ कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
शिवहर। पिपराही में भारतीय जनता पार्टी पिपराही मंडल के बेलवा एवं मेसौढा पंचायत में बूथ कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के सभी बूथों पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं मेरा बूथ सबसे मजबूत स्लोगन की चर्चि की चर्चा की गई। बताया गया कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने अपने विचार रखे वहीं कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। मौके पर शशिभूषण पांडेय, संजय पांडेय, प्रमोद राऊत, मदन प्रसाद, नरेंद्र तिवारी, राजकुमार साह, महेश प्रसाद, जितेन्द्र कुमार रजक, अशोक गुप्ता, साहेब सहनी, मोहन सहनी, रंजीत पांडेय, गुड्डू साह, हरिकिशोर मंडल, ललन प्रसाद, राम किशोर मिश्रा, सुनील कुमार पांडेय, रामनारायण साह, रामनाथ साह, सीकिन्द्र महतो, रूपनारायण साह एवं सभी बूथ कमेटी के सदस्यगण उपस्थित हुए।