नक्सल बहुल इलाकों में अर्द्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फलैग मार्च किया।
शिवहर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फलैग मार्च किया। शनिवार को एसडीपीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने नक्सल बहुल इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही फ्लैगमार्च भी किया। जवानों द्वारा चलाए गए फ्लैगमार्च से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जवानों ने नक्सल प्रभावित श्यामपुर भटहा थाना के भोरहा, नयागांव, जहांगीरपुर, पहाड़पुर, डुमरी, रामपुर केशो, फुलकाहा, रामवन, रोहुआ, कररिया, लालगढ़ व गोसाईपुर, तरियानी थाना के औरा, पहाड़पुर,मंगुराहा, मुंशीचौक, राजाडीह, वृंदावन बाजार, बराही, कोठिया, सरवरपुर, सुमहुति, सुरगाही, कांटा बाजार, तरियानी छपरा थाना के लदौरा, गंगा धर्मपुर, कुम्हरार व ताजपुर में फ्लैग मार्च किया। वहीं सर्च ऑपरेशन भी चलाया। साथ ही एरिया डोमिनेशन भी किया।
उधर, जवानों ने शिवहर थाना के माली पोखरभिडा, ताजपुर, खैरवा दर्प, चमनपुर, हिरम्मा थाना के अटकोनी, हिरम्मा, माधोपुर, दुम्मा, और हिरौता में भी फ्लैगमार्च किया।