Move to Jagran APP

सत्ता के लिए जबरन जनता पर थोपा गया काला कानून था आपातकाल

शिवहर। आपातकाल के खिलाफ भाजपाइयों ने शनिवार को काला दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 12:41 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 12:41 AM (IST)
सत्ता के लिए जबरन जनता पर थोपा गया काला कानून था आपातकाल
सत्ता के लिए जबरन जनता पर थोपा गया काला कानून था आपातकाल

शिवहर। आपातकाल के खिलाफ भाजपाइयों ने शनिवार को काला दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में 'आपातकाल एक काला दिन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह के संयोजकत्व व उपाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने आपातकाल और उस दौरान जनता पर ढाए गए जुल्म पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह ने कहा कि, आपातकाल, सत्ता के लिए जबरन जनता पर थोपा गया काला कानून था। आज हमारे बीच देश और संविधान के उस स्याह दिन के गवाह जिले के वरिष्ठजन व जेपी सेनानी मौजूद हैं। जो हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है। कहा कि, जब हम इतिहास में जाकर उस समय के परि²श्य को पढ़ते और समझते हैं तो, रूह कांप जाता है। हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि, कैसे कैसे कोई अपने को जनप्रतिनिधि कहने वाला व्यक्ति सत्ता के लिए अपने ही लोगों को प्रताड़ित करने से भी बाज नही आता है। जब सियासत हकलाने लगे, राजनीति दिग्भ्रमित और राष्ट्र किसी घनघोर समस्या का सामना कर रहा होता है तब कोई न कोई उद्धारक अवतरित हो क्रुर एवं अत्याचारी शासक से आम जनता को मुक्त कराने का काम करते हैं। आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने देश को नई राह दी। पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा कि, आपातकाल कर विरोध करने वालों को प्रताड़ित किया जाता रहा। जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर छात्र-नौजवानों ने अपनी पढ़ाई या फिर काम धंधा छोड़ दिया। आपातकाल का विरोध करते हुए सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंका। तब जाकर लक्ष्य हासिल हुआ। कहा कि, आपातकाल, सही मायनों में आजादी की दूसरी लड़ाई थी। मौके पर अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह भारद्वाज व महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन रामकृपाल शर्मा ने किया। मौके पर विभाषचंद्र झा, विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार, अनिल कुमार, गगनदेव कुशवाहा, राजू कुमार सिंह, मुकेश राठौर, राजेश कुमार राजू, गोपाल जायसवाल, शशि सुमन, राम स्वार्थ साह, अशोक अलबेला आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.