Move to Jagran APP

डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी संतोष कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर समेत आसपास के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 01:50 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 01:50 AM (IST)
डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

शिवहर। डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी संतोष कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर समेत आसपास के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम -एसपी ने छठ घाटों की व्यवस्था, घाटों पर सुरक्षा और कोरोना संक्रमण से बचाव की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश भी दिया। डीएम ने कहा कि छठ घाटों पर दो गज की दूरी का हर हाल में पालन कराए। घाटों पर फूड स्टॉल नहीं लगेगा। साथ ही सामूहिक भोज और सामूहिक रूप से प्रसाद का वितरण नहीं होगा। डीएम ने खतरनाक घाटों पर किसी कीमत पर छठ घाट नहीं बनने का आदेश दिया। कहा कि सभी छठ घाटों के दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। डीएम ने कहा कि व्रती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

loksabha election banner

151 व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित

शिवहर छठ महापर्व के अवसर पर शिवहर प्रखंड चमनपुर में शिक्षक दिलीप सिंह ने 151 व्रतियों के बीच साड़ी, अगरबत्ती, नारियल, चावल सहित अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान पुरुष और महिला व्रतियों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान शिक्षक ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। इससे जुड़ी आस्था की जड़े जन-जन में है और यह पर्व घर-घर में मनाया जाता है। छठ जैसे महापर्व पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का वितरण ईश्वर के आदेश का पालन है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती एवं ग्रामीण मौजूद थे।

मुखिया ने किया छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण

ताजपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने दो दिनों के भीतर हजारों छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण कर इलाके में चर्चा का केंद्र बन गए है। उनकी दरियादिली की चर्चा न केवल पंचायत बल्कि पूरे जिले में हो रही है। गुरुवार को भी मुखिया ने छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। इस दौरान उनके दरवाजे पर भीड़ उमड़ी रही। पंचायत के सभी गांव के अलावा दूसरे पंचायत व जिले के अन्य इलाकों से भी महिलाएं साड़ी लेने पहुंची थी। इस अवसर पर मुखिया ने छठ महापर्व की महता की चर्चा की। कहा कि यह पर्व प्रकृति की रक्षा और सामाजिक सदभाव का संदेश देता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.