Move to Jagran APP

तरियानी में बागमती नदी में दिखा मगरमच्छ का समूह, हड़कंप

शिवहर। बागमती नदी में आई बाढ़ के साथ ही तरियानी के आसपास के इलाके में मगरमच्छ का झुंड

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 11:55 PM (IST)
तरियानी में बागमती नदी में दिखा मगरमच्छ का समूह, हड़कंप
तरियानी में बागमती नदी में दिखा मगरमच्छ का समूह, हड़कंप

शिवहर। बागमती नदी में आई बाढ़ के साथ ही तरियानी के आसपास के इलाके में मगरमच्छ का झुंड दहशत का कारण बन गया है। पिछले पांच दिनों के भीतर पांच मगरमच्छ का झुंड एक साथ अलग-अलग इलाकों में दिखा है। गुरुवार को तरियानी प्रखंड के खोट्ठा के पास बागमती नदी में मगरमच्छ देखा गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। वैसे पिछले पांच दिनों से मगरमच्छ का समूह तरियानी प्रखंड के तरियानी, महादेवा, मारड़ व बेलहिया में बागमती नदी में घुमते पाया गया है। इसके बाद इन इलाकों में दहशत का माहौल है। न पशुपालक अपने मवेशी को लेकर नदी में जा रहे है। और नहीं मछुआरे मछली मारने नदी में जा रहे है। नदी के आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। पांच दिनों से मगरमच्छ के दिखने के बाद भी प्रशासन अनजान हैं। तरियानी सीओ अमित कुमार और थानाध्यक्ष शोभाकांत पासवान ने ऐसी किसी भी जानकारी के इन्कार किया। सीओ ने कहा कि, वह प्रशासनिक टीम को भेजकर इसकी जानकारी लेंगे। मामला सही साबित होने पर वन विभाग को सूचना भेज टीम मंगवाई जाएगी। साथ ही सभी मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि, वह खुद नदी में जाकर निरीक्षण करेंगे। वहीं तरियानी छपरा थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान ने बताया कि, उन्होंने लोगों को नदी में नहीं जाने के लिए अलर्ट कर दिया है। शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण करेंगे। उधर, मछुआरों ने बताया कि, कुल पांच मगरमच्छ एक साथ नदी में घूम रहे है। बताया कि, शायद मगरमच्छ बाढ़ के पानी में बहकर आ गया हैं। अबतक कभी भी इस इलाके में मरगमच्छ नहीं दिखा था। बेलहिया कुंडल निवासी लगन सहनी, चुल्हाई सहनी, कैलाश सहनी व मुल्हाई सहनी आदि ने बताया कि, पांच दिन पूर्व सबसे पहले बेलहिया गांव के मछुआरों ने महादेवा एवं खोरठा के बीच मगरमच्छ के झुंड को देखा था। फिर यह तरियानी और बेलसंड के बीच स्थित मारड़ पुल के पास कुंडल गांव के मछुआरों ने देखा। मछली मारने गए मछुआरे मगरमच्छ को देखकर भाग निकले।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.