भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से, मंत्री, सांसद और विधायक होंगे शामिल
शिवहर। शिवहर जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
शिवहर। शिवहर जिला भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो रहा है। जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ होगा। इस शिविर में कई मंत्री, विधायक व सांसद समेत पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर चर्चा होगी। आयोजन की सफलता के लिए अलग-अलग पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसकी जानकारी जिला भाजपा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि पार्टी को सबल एवं सामर्थ्यवान बनाने को लेकर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार
को इसका विधिवत उदघाटन होगा। कहा कि भाजपा पूरे विश्व का सैद्धांतिक, राजनीतिक,सामाजिक, व्यवहारिक के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी के मजबूती करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य प्रशिक्षण दिया जाना है। बताया कि 200 प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ 15 सत्र स्थलों में जिला के सभी भाजपा पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति के सदस्य व मंडल-मोर्चा के सभी पदाधिकारी आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व ढाका विधानसभा प्रभारी ठाकुर रत्नाकर राणा को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। वहीं भाजपा जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह व आदित्य कुमार को संचालन समिति का सदस्य बनाया गया है। नियंत्रण वर्ग में उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा व सह नियंत्रण में विभाष झा को जिम्मेदारी दी गई है। संचालन प्रमुख अनिल कुमार सिंह एवं विनय कुमार सिंह,व्यवस्था प्रमुख के तौर पर नंदकिशोर चौधरी, राजेश कुमार राय व राम स्वार्थ साह तथा स्थल प्रमुख की जिम्मेदारी बजरंगी सिंह को दी गई है। मीडिया प्रभारी संजय तिवारी बनाए गए हैं।