Move to Jagran APP

देसी पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार

शिवहर। बुधवार कोक्षमाली पोखर¨भडा में हुए गोलीकांड का आरोपित महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गय

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 01:23 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 01:23 AM (IST)
देसी पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार
देसी पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार

शिवहर। बुधवार कोक्षमाली पोखर¨भडा में हुए गोलीकांड का आरोपित महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। इसे शिवहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में डीएसपी राकेश कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय की टीम ने आरोपी माली पोखर¨भडा निवासी अशोक कुमार को 315 बोर की देसी पिस्टल के साथ धर दबोचा। जिसमें एक खोखा फंसा हुआ है। वहीं उसके घर की तलाशी के दौरान दो ¨जदा कारतूस भी मिले हैं। एसपी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को माली पोखर¨भडा में गोली चलाने वाला अशोक ¨सह गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है। ग्रामीण नवीन कुमार ¨सह पर जान मारने के लिए गोली चलाई थी। पुलिस ने अपराधी अशोक के ऊपर नगर थाना कांड संख्या 111/18 के विभिन्न धाराओं के अतिरिक्त नगर थानाध्यक्ष के स्वप्रतिवेदन के आधार पर 110 / 112/ 2018 आ‌र्म्स एक्ट के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया है। वहीं अशोक ¨सह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मालूम हो कि बुधवार को अशोक ¨सह द्वारा सड़क की ईंट उखाड़ने से मना करने पर गांव के ही नवीन ¨सह पर अशोक ¨सह ने गोली चला दी थी जो उसके पेट में लगी। नवीन के भाई संतोष ¨सह के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलवक्त नवीन ¨सह एसकेएमसीएच में इलाजरत है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.