Move to Jagran APP

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने सड़क पर उतरी प्रशासनिक टीम

शिवहर। बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच जिले में गुरुवार से तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 11:47 PM (IST)
कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने सड़क पर उतरी प्रशासनिक टीम
कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने सड़क पर उतरी प्रशासनिक टीम

शिवहर। बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच जिले में गुरुवार से तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया। डीएम-एसपी ने इसके लिए संयुक्त रूप से तीन दर्जन स्थानों पर अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। अभियान के पहले दिन अधिकारियों की टीम जगह-जगह सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क के निकले लोगों का चालान काट जुर्माना वसूला गया। साथ ही वायरस की भयावहता की जानकारी देकर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया। शिवहर शहर में एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीओ ने दर्जनों लोगों की क्लास लगाई। वहीं फटकार भी लगाया। नगर थाने की पुलिस ने कई इलाकों में बगैर मास्क के निकले लोगों को खदेड़ भगाया। पिपराही में बीडीओ मो. वाशिक हुसैन और थानाध्यक्ष अनिल कुमार की टीम ने प्रमुख इलाकों में अभियान चलाया। डुमरी कटसरी प्रखंड में सीओ अमित कुमार और एसआई चंदन कुमार की टीम ने अभियान चलाया। डीएम के निर्देश पर पुरनहिया में भी विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच सह मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बसंतपट्टी चौक, पुरनहिया, अशोगी चौक, बसंत जगजीवन बाजार समेत विभिन्न अवसरों पर यह जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 1500 रुपये का बतौर जुर्माना यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में वसूल किया गया। वहीं मास्क नहीं पहनने वाले 30 लोगों से 1500 की राशि बतौर जुर्माना वसूल किया गया। साथ हीं कोरोना से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों और अन्य स्थलों में भी मास्क पहनने की हिदायत दी गई। सभी लोगों को जुर्माने की राशि की रसीद के साथ मास्क सौंपा गया। इस अभियान में डीपीओ एसएसए नासिर हुसैन , सीओ सह दंडाधिकारी जफरुल होदा, अवर निरीक्षक सिटू साह, जयनाथ प्रसाद व जयप्रकाश कुमार शामिल थे। हिरम्मा में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पूरे दिन शिर से लेकर गांव तक, बाजार, दुकान, जेल, अस्पताल, पुलिस लाइन व भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों से हजारों रुपये जुर्माना वसूला गया। इधर, डीएम ने बताया हैं कि यह अभियान 15 फरवरी तक जारी रहेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.