राजनीतिक क्रांति का आगा•ा करेगी आम आदमी पार्टी: साहू
शिवहर। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू के संयोजकत्व में निकला जन संवाद रथ सोमवार को शिवहर पहुंचा। पार्टी के जिला प्रवक्ता वीर प्रसाद एवं आप नेताओं द्वारा स्वागत किया गया।
शिवहर। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू के संयोजकत्व में निकला जन संवाद रथ सोमवार को शिवहर पहुंचा। पार्टी के जिला प्रवक्ता वीर प्रसाद एवं आप नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने बताया कि स्कूल अस्पताल बचाओ जन संवाद यात्रा का उद्देश्य सब भली भांति जानते हैं कि जीने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे अहम है। इन दोनों सुविधाओं का प्रदेश और देश में बुरा हाल है। कहा कि आप के प्रमुख अरविद केजरीवाल एवं मेरी तस्वीर पर कालिख पोतना विपक्षी पार्टी एवं नेताओं की निराशा और हताशा का परिचायक है। जबकि सीतामढ़ी एवं शिवहर के दर्जनों गांवों में लोगों का अपार समर्थन एवं संवेदनाएं इस यात्रा से जुड़ गई हैं। शिवहर में चिकित्सा सुविधा बस राम भरोसे है छोटी मोटी बीमारियों में भी मुजफ्फरपुर की दौड़ लगानी पड़ती है। शिवहर होकर गुजरने वाली एनएच 104 एवं रेल लाइन का विस्तार अधर में लटके हैं। केजरीवाल की दिल्ली में सारे स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज में पढ़ाई हो रही है वहीं सूबे बिहार में शिक्षक अभी खिचड़ी बनवाने और खिलाने में जुटे हैं। गैर शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षकों को शिक्षण से दूर रखने की एक सा•ाशि है। चिकित्सा की बात करें तो दिल्ली में मुहल्ला क्लिनिक द्वारा जरुरतमंदों को त्वरित और सस्ता इलाज मिल रहा है यहां लोग इलाज के अभाव में मौत के शिकार हो रहे हैं।
सूबे बिहार में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो गई है। अपराधियों को प्रशासन से भय नाम की चीज नहीं है। कमोवेश पूरे देश में अराजकता की स्थिति है। हत्या, लूट, यौन हिसा आदि की खबरें आम हो गई है। फलस्वरूप आम आदमी भय के माहौल में जीने को विवश है। कहा कि आम आदमी पार्टी इन विसंगतियों को दूर करने के लिए निकल पड़ी है जनता जागेगी तो सब कुछ बदल जाएगा। इसका शंखनाद बिहार से किया जा रहा है। इस राजनीतिक क्रांति में समस्त देशवासियों को आगे आने की जरूरत है। मौके पर आप के तिरहुत जोन अध्यक्ष आनंद पटेल , एके सिंहा, शैलेन्द्र सिंहा, विनोद कुशवाहा, वीर प्रसाद, मो. शमशाद, मनोज चौधरी, मो. इस्तेयाक, संजय शास्त्री, अरुण कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार एवं रंजीत कुमार सहित अन्य आप नेता मौजूद थे।