शिवहर में मिले कोरोना के 14 पॉजिटिव केस
शिवहर। गुरुवार को जिले में 14 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूत्रों की मानें तो इसमें पुलिस विभाग के लोग भी शामिल हैं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:14 AM (IST)
शिवहर। गुरुवार को जिले में 14 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूत्रों की मानें तो इसमें पुलिस विभाग के लोग भी शामिल हैं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही कुल कोरोना संदिग्धों की संख्या बढ़कर 371 हो गई है। फिलहाल जिले में 136 एक्टिव केस हैं जिन्हें आइसोलेशन सेंटर एवं होम आइसोलेशन में चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही। मालूम हो कि जिले में अब तक 234 कोरोना संदिग्ध स्वस्थ होकर घर को लौट चुके हैं।
रोजाना सामने आ रहे कोरोना पॉजिटिव केस से जिलावासियों में खौफ बढ़ता दिख रहा कितु अफसोस कि उससे मुतल्लिक एहतियात बरतने को लोग संजीदा नहीं हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें