Move to Jagran APP

जलालपुर में मछली मारने के विवाद में युवक को मारी गोली

जलालपुर। जलालपुर थाना अंतर्गत गांग कन्हौली गांव में रविवार की दोपहर मछली मारने के विवाद में मारपीट के बाद चली गोली से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के गांग कन्हौली गांव निवासी जयकिशोर यादव का 26 वर्षीय पुत्र पंकज यादव बताया गया है। पंकज के तालाब से गांव के कुछ युवक मछली मार रहे थे जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद उन युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:30 PM (IST)
जलालपुर में मछली मारने के विवाद में युवक को मारी गोली
जलालपुर में मछली मारने के विवाद में युवक को मारी गोली

जलालपुर। जलालपुर थाना अंतर्गत गांग कन्हौली गांव में रविवार की दोपहर मछली मारने के विवाद में मारपीट के बाद चली गोली से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के गांग कन्हौली गांव निवासी जयकिशोर यादव का 26 वर्षीय पुत्र पंकज यादव बताया गया है।

loksabha election banner

पंकज के तालाब से गांव के कुछ युवक मछली मार रहे थे, जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद उन युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद वे युवक आधा दर्जन लोगों के साथ उसके दरवाजे पर पहुंचे और फायरिग कर दिया। इस दौरान तीन-चार राउंड  गोली चलाई गई।  जिसमें एक गोली उसके बाएं बाजू के नीचे सीने में लगी, जो शरीर को छेदती हुई पीठ के रास्ते निकल गई।

 इस दौरान  सभी युवक भाग गए। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में जख्मी युवक ने बताया कि अपने तालाब से मछली मारने पर उसने मना किया तो वे लोग मारपीट के बाद उसे गोली मार दिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में जख्मी युवक ने सदर अस्पताल में भगवान बाजार थाना पुलिस के सामने दिए अपने फर्द बयान में दो नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के सरपंच कामेश्वर सिंह के दो पुत्र पिटू सिंह और दीपक सिंह को नामजद किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.