पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिला घायल
थाना क्षेत्र के जजौली गांव में मामूली बात को ले हुए पारिवारिक विवाद में जमकर हुई मारपीट में महिला जख्मी हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:58 PM (IST)
छपरा मशरक। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में मामूली बात को ले हुए पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गई। इसमें राजकिशोर साह की 38 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी घायल हो गई। घायल महिला का इलाज मशरक पीएचसी में कराया गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें गोतनी राजकुमारी देवी, प्रीति कुमारी, अनुराग कुमार के साथ ही सास गुलाबो देवी को आरोपित किया है। सुनिता देवी ने बताया है कि उसके पति दिल्ली में कमाते हैं। तीन साल पहले ही उसे अलग कर दिया गया था। इसके बावजूद ये लोग किसी न किसी बहाने अक्सर गालीगलौज एवं मारपीट करते हैं। रविवार को सब्जी का पौधा उखाड़ दिया और मना करने पर मारपीट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें