Move to Jagran APP

बाढ़ के पानी से दो घर हुए ध्वस्त

प्रखंड के रामचक में बाढ़ के पानी में शनिवार की रात में दो फूस के घर ध्वस्त हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 09:25 PM (IST)
बाढ़ के पानी से दो घर हुए ध्वस्त
बाढ़ के पानी से दो घर हुए ध्वस्त

छपरा मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के रामचक में बाढ़ के पानी में शनिवार की रात में दो फूस के घर गिर गए। दीवार से दबकर एक मवेशी की मौत हो ई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय सीओ रविशंकर पाण्डेय को दी।

loksabha election banner

बरदहियां पंचायत करीब डेढ़ माह से त्रस्त है। गांवों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। सड़कों से पानी उतरा है लेकिन, समस्या बनी है। शनिवार की रात में रामचक के निरजंन राय व नरेश राय का घर गिर गया। स्वजनों ने वहां से निकलकर जान बचाई। गड़खा में बाढ़ का पानी निकलते ही बढ़ी परेशानी

संसू, गड़खा : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर, बाजितपुर, ईटवा, मिठेपुर, जलाल बसंत आदि पंचायत में बाढ़ का पानी उतरने के बाद बर्बादी का मंजर दिखने लगा है। करीब 40 दिन से ज्यादा समय तक बांध या सड़कों के किनारे जिदगी गुजार रहे लोग अब अपने घरों में लौटने लगे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों के गांव के कच्चे मकान टूट गए हैं। बाढ़ पीड़ित अपने गांवों की तबाही देख हैरान हैं। घरों में जमा कीचड़ से निकल रही दुर्गध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। गड़खा प्रखंड के बाजितपुर पंचायत के मोती मांझी, सुभाष मांझी, कंचन मांझी, तेतरी देवी, लालू मांझी आदि एनएच पर लगभग 40 दिन गुजारने के बाद घर लौटे हैं। घर की एक तरफ की दीवारें गिर गई हैं।

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण संसू, मढ़ौरा : बाढ़ पीड़ितों के बीच शनिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। धेनुकी स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट के कार्यालय में जदयू नेता गामा सिंह और अधिकारियों ने जरूरतमंदों को सामान दिया। मौके पर संस्थान के शाखा प्रबंधक सन्नी कुमार, कमलेश कुमार, रिजनल मैनेजर शैलेश सिंह, डीआरओ अल्ताफ खान, आरएएम शुभनारायण यादव, एआरओ आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.