भूमि विवाद में धारदार हथियार से मार किया जख्मी
सारण। डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई दो प
सारण। डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई दो पट्टीदारों के बीच जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक युवक जख्मी हो गये। दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी में स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामचंद्र साह का पुत्र कृष्णा साह एवं प्रभुनाथ साह के पुत्र सुभाष साह शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी कृष्णा साह को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंटवारा को लेकर दोनों पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई। जिसमें कृष्णा साह को फरसा से मारकर जख्मी कर दिया गया वहीं सुभाष साह को भी गंभीर चोटें आयी। गंभीर रूप से जख्मी दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कृष्णा साह को पटना रेफर कर दिया गया।