कुएं में गिरने से किशोर की मौत
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार की अल सुबह लगभग 4 बजे फूल तोड़ने के दौरान कुएं में गिर गया।
बनियापुर। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार की अल सुबह लगभग 4 बजे फूल तोड़ने के दौरान कुंए में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी सुनील प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रुप में की गई। आदित्य कुछ दिनों से अपने ननिहाल में रहा था। वह शेखपुरा गांव के अमेरिका दास का नाती था।
स्वजनों ने बताया कि आदित्य 4 बजे सुबह में पूजा के लिए बगल में कुएं के समीप फूल तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। अल सुबह में उसके कुंए में गिर पड़ने की तत्काल जानकारी किसी को नहीं हो सकी। स्थनीय लोगो के पहुंचने तक किशोर कुएं के पानी में डूब गया। ग्रामीणों द्वारा पंपिग सेट से पानी निकालने के बाद उसे बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही स्वजन चित्कार करने लगे।