मारपीट के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य का बहिष्कार
सारण। रेफरल अस्पताल तरैया में शुक्रवार की रात्रि भाजपा कार्यकर्ता जंगबहादुर महतो का ह्रदय गति रुक ज
सारण। रेफरल अस्पताल तरैया में शुक्रवार की रात्रि भाजपा कार्यकर्ता जंगबहादुर महतो का ह्रदय गति रुक जाने से हुई मौत के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने बवाल काटा था। इस दौरान समर्थक चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की। बीच बचाव में दो पक्षों के बीच भी मारपीट हुई। इस घटना के विरोध में शनिवार को रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया और हड़ताल पर चले गए। स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक उनके साथ हुए मारपीट एवं दुर्व्यवहार का विरोध कर रहे थे। हड़ताल के कारण इमरजेंसी व आउट डोर सभी बंद रहा। रोगी बैरंग लौट रहे थे। सूचना पाकर स्थानीय प्रबुद्ध लोगों व थानाध्यक्ष ने चिकित्सा पदाधिकारी के साथ अस्पताल में एक बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस घटना का एक स्वर से विरोध किया और घटना की ¨नदा की। चिकित्सकों के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं मारपीट किए जाने पर उपस्थित लोगों ने दुख व्यक्त किया और चिकित्सकों से सेवा बहाल करने का आग्रह किया। प्रबुद्ध लोगों एवं थानाध्यक्ष के आग्रह पर चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा बहाल किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से आग्रह किया गया है और अस्पताल में सभी सेवाएं शुरू करने के लिए शीघ्र ही एक और बैठक बुलाया गया है। फिलहाल अस्पताल में इमरजेंसी सेवा प्रारंभ हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि चिकित्सक आलोक बिहारी शरण के साथ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू ¨सह व उनके अन्य सहयोगियों ने अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने का आरोप लगाकर मारपीट की। जबकि अस्पताल में अभी भी तीन सि¨लडर ऑक्सीजन उपलब्ध है। इसके विरोध में शनिवार को चिकित्सा सेवा बंद कर दिया गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी कि क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग चिकित्सा सेवा बहाल करने का आग्रह किया तथा लोगों ने गलती स्वीकार की। इस बीच सिविल सर्जन छपरा का फोन आया। जिस के आलोक में दो बजे से इमरजेंसी सेवा प्रारंभ कर दिया गया है। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीनाथ प्रसाद, थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद, शत्रुघ्न ¨सह उर्फ नेताजी, मुखिया संजीव कुमार ¨सह, अमरनाथ ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह, प्रमुख पति गणेश ¨सह समेत दर्जनभर लोग उपस्थित थे।