राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह
छपरा। 66 वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय दीनानाथ सिंह की स्मृति में आगामी 17 से 19 दिसंबर तक सदर प्रखंड के उमधा गांव में आयोजित होगा। सारण जिला वॉलीबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं अन्य खेल प्रेमियों ने इसकी तैयारी में दिन रात एक कर दिया है ताकि यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक साबित हो सके।
छपरा। 66 वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिले के वॉलीबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय दीनानाथ सिंह की स्मृति में आगामी 17 से 19 दिसंबर तक सदर प्रखंड के उमधा गांव में आयोजित होगा। सारण जिला वॉलीबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं अन्य खेल प्रेमियों ने इसकी तैयारी में दिन रात एक कर दिया है, ताकि यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक साबित हो सके। इस प्रतियोगिता की खास पहलू यह है कि इस प्रतियोगिता से हीं एक राज्य स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा, जो जो भुनेश्वर स्थित किआटी विश्वविद्यालय में आगामी 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2020 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बिहार का नेतृत्व करेगी। सदर प्रखंड के उमधा ग्राम में इस आयोजन को लेकर खेल मैदान बनाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिला सचिव अमित सौरव तथा संयुक्त सचिव किशोर कुणाल, आयोजन समिति के सचिव मनोज कुमार सिंह, फकुली पंचायत के मुखिया सुमित सिंह एवं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी। इस आयोजन को लेकर स्थानीय निवासी भानु प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, मुन्ना सिंह, गणेश राय, यशवंत सिंह आदि के द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। आयोजन समिति के जनसंपर्क पदाधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री करेंगे और इस प्रतियोगिता में 12 सौ से ज्यादा खिलाड़ी एवं 50 तकनीकी पदाधिकारी सहित राज्य स्तरीय अन्य टीमें भी भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर सहित तोरण द्वार बनाया गया है। सारण जिला वॉलीबॉल के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह भी अपने स्तर से आयोजन की गतिविधियों का मॉनिटरिग संयुक्त सचिव किशोर कुणाल के माध्यम से कर रहे हैं।