दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा की बीएड की डिग्री मान्य
सारण। सारण जिले के माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा मद्र
सारण। सारण जिले के माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा मद्रास के बीएड के डिग्री पर शिक्षक बने अभ्यर्थियों के लिए यह राहत देने वाली खबर है। क्योंकि शिक्षा विभाग ने संयुक्त निदेशक पुष्पा झा ने अपने पूर्व के पत्र निरस्त करते हुए दक्षिण भारत हिन्दी प्रसार सभा की बीएड की डिग्री को मान्य कर दिया है। इस डिग्री पर जिले में एक दर्जन से अधिक शिक्षक है। जिनका वेतन डीपीओ स्थापना ने पूर्व में बंद कर दिया था। हालांकि जम्मू काश्मीर के बीएड की डिग्री अब भी अमान्य की सूची में है। जिनका वेतन बंद रहेगा।
इनसेट :
पूर्व एचएम बच्चा सिंह पर होगी प्राथमिकी
जासं, छपरा : जिला शिक्षा पदाधिकारी(स्थापना) ललित नारायण रजक ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ेया एकमा के पूर्व प्रधानाध्यापक बच्चा सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एकमा भाग -1 को दिया है। इन पर वरीय शिक्षक को सेवानिवृति के बाद पूर्ण प्रभार नहीं देने का आरोप है।