स्कॉíपयो की चपेट में आने से महिला की मौत, 2 बच्चे गंभीर
बेकाबू स्कॉर्पियो ने सोमवार की देर शाम मां व उसके दो बच्चों को कुचल दिया। महिला की मौत हो गई। दोनों बच्चे का इलाज चल रहा है।
जासं छपरा : जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित मुख्य पथ पर सोमवार की देर शाम एक बेकाबू स्कॉíपयो ने मां व उसके दो बच्चों को कुचल दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी बाजार निवासी निरंजन राम की 40 वर्षीय पत्नी अंजू देवी थीं। गंभीर रूप से घायल बच्चों में उसका 10 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं 11 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी शामिल हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग भोजन करने के बाद रोड पर टहल रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहा उपचार के क्रम में महिला की मौत हो गई। वहीं घायल दो बच्चों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।