मिशन एडमिशन : रामजयपाल कॉलेज में इंटर से पीजी तक होती है पढ़ाई
ऐतिहासिक सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सारण की धरती पर रामजयपाल कॉलेज की स्थापना सन 1971 में हुई थी। स्थापना काल में यह महाविद्यालय छपरा कॉलेज के नाम से खुला था।
फोटो 20 सीपीआर 18
जागरण संवाददाता, छपरा :
ऐतिहासिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध सारण की धरती पर रामजयपाल कॉलेज की स्थापना सन 1971 में हुई थी। स्थापना काल में यह महाविद्यालय छपरा कॉलेज के नाम से खुला था। पूर्व सासंद स्व. हीरा लाल राय ने सामाजिक एवं शिक्षा प्रेमियों के सहयोग से कॉलेज की स्थापना की थी। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. रामयपाल यादव के प्रयास से यह महाविद्यालय बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की अंगीभूत इकाई 1980 में बना। जिसके बाद इस महाविद्यालय का नाम रामजयपाल कॉलेज हो गया। यहां इंटर से लेकर पीजी तक की पढ़ाई होती है।
छपरा शहर के मध्य में अवस्थित इस कॉलेज में छपरा जंक्शन एवं छपरा कचहरी दोनो जगहों से आने में विद्यार्थियों को सहूलियत होती है। यहां से पढ़कर दर्जनों से अधिक छात्र -छात्रा प्रशासनिक पदाधिकारी, राजनेता, जज एवं डाक्टर बने हैं। इनसेट :
कॉलेज की विशेषता:
- नैक से बी. ग्रेडेड कॉलेज
-इंटर से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई
-कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस इकाई
-कॉलेज में सालों भर चलती है वेबिनार व संगोष्ठी
-कॉलेज में समृद्ध पुस्तकालय व प्रयोगशाला
-विद्यार्थियों के लिए कैंपस में फ्री वाई -फाई
- साइकिल स्टैंड व कैंटीन की है व्यवस्था इनसेट :
कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया एक नजर में :
-बीएसईबी द्वारा इंटर में होगी ऑनलाइन नामांकन
-जेपीयू प्रशासन द्वारा स्नातक में होगी ऑनलाइन नामांकन
-जेपीयू प्रशासन द्वारा स्नानकोत्तर में होगी ऑनलाइन नामांकन
-हेल्प लाइन नंबर - 9470464679 इनसेट :
किस विषय में कितना है सीट :
इंटर :
कला - 512
विज्ञान - 512 स्नातक(कला) वर्ग :
हिन्दी - 96
इतिहास - 120
राजनीति विज्ञान - 96
अर्थशास्त्र - 64
मनोविज्ञान - 64
दर्शन शास्त्र - 32
संस्कृत - 32
उर्दू - 32
अंग्रेजी - 64 स्नातक(विज्ञान) वर्ग :
भौतकी - 64
रसायन शास्त्र -64
गणित - 128
वनस्पति शास्त्र -64
जंतु विज्ञान - 64 स्नातकोत्तर(कला) वर्ग :
इतिहास - 64
राजनीति शास्त्र - 64 स्नातकोत्तर(विज्ञान) वर्ग :
भौतिकी - 64
जंतु विज्ञान - 64 वर्जन :
प्राचार्य की सुने :
फोटो 20 सीपीआर 19
रामजयपाल सिंह कॉलेज में व्यवसायिक कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा के साथ वेबिनार सीरीज का आयोजन किया गया। डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह
,प्राचार्य
राम जयपाल कॉलेज, छपरा