Move to Jagran APP

बनियापुर में मतगणना के बाद सभी पैक्सों का परिणाम घोषित

बनियापुर। प्रखंड के 25 पैक्सों में हुए चुनाव में मतगणना के बाद सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित परिणाम के अनुसार बेदौली पैक्स में संजय प्रसाद ने राजकुमारी देवी को 36 मतों से पराजित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:04 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 07:04 PM (IST)
बनियापुर में मतगणना के बाद सभी पैक्सों का परिणाम घोषित
बनियापुर में मतगणना के बाद सभी पैक्सों का परिणाम घोषित

बनियापुर। प्रखंड के 25 पैक्सों में हुए चुनाव में मतगणना के बाद सभी परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित परिणाम के अनुसार बेदौली पैक्स में संजय प्रसाद ने राजकुमारी देवी को 36 मतों से पराजित किया। इसी तरह सतुआं में रजनीश कुमार यादव ने शम्स परवेज को 302 मतों, सिसई में राधाकांत सिंह ने मनोज कुमार ठाकुर को 441 मतों, सरेयां में ओमप्रकाश राय ने पप्पू कुमार राय को 346 मतों, कमता में जंगबहादुर राय ने राजा राय को 274 मतों, पिरौटा खास में अशोक कुमार सिंह ने संजय कुमार को 351 मतों, मनोपाली में विवेक कुमार सिंह ने वीरेद्र कुमार सिंह को 314 मतों, हरपुर में धर्मनाथ प्रसाद यादव ने जितेन्द्र कुमार सिंह को 562 मतों, कन्हौली मनोहर में कृष्णा ठाकुर ने शशि कुमार सिंह को 463 मतों, पैगम्बरपुर में हरेंद्र सिंह ने प्रकाश कुमार सिंह को 74 मतों, मरीचा में राजेंद्र सिंह ने उमेश कुमार को 398 मतों तथा पिठौरी पैक्स में अक्षयबट सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 151 मतों से पराजित कर निर्वाचित घोषित हुए। वहीं कराह पैक्स में दो प्रत्याशियों के बीच केवल 5 मतों का अंतर रहने से दोबारा मतगणना की प्रक्रिया जारी है। परसा में वोटरों ने अधिकांश पुराने चेहरे पर जताया भरोसा

loksabha election banner

संवाद सूत्र, परसा : प्रखंड के 11 पैक्सों में हुए मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम में मतदाताओं ने अधिकांश पैक्सों में पुराने अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया है। वहीं तीन नए उम्मीदवारों को वोटरों ने जिम्मेवारी सौंपी है। पचालख पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष संतोष सिंह एवं भेल्दी में शैलेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही अन्याय पैक्स में अजय सिंह, सगुनी में अंशु सिंह, शोभेपुर में अनिल प्रसाद, बनौता में अशोक कुमार सिंह, मारड़ में लालबाबू राय, बहर मारड़ में मंदोदर देवी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। चंदपुरा में शुशीला देवी, पचरुखी में अरुण कुमार सिंह तथा परसौना में देवा राय ने पहली बार जीत दर्ज किया। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ रजत किशोर सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों तथा सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। यहां सगुनी में अध्यक्ष ने सर्वाधिक 939 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया। वहीं अन्याय में अजय सिंह ने 145, शोभेपुर में अनिल प्रसाद ने 177, चांदपुरा में शुशीला देवी ने 165, बनौता में अशोक सिंह ने 376, बहर मराड़ में मंदोदर देवी ने 782, मरार में लालबाबू राय ने 411 तथा पचरूखी में अरुण कुमार सिंह ने 96 मतों से जीत दर्ज किया।

दरियापुर में पांच पैक्स अध्यक्षों ने लगाई हैट्रिक

संसू,दरियापुर : दरियापुर प्रखंड में पैक्स चुनाव के पश्चात प्रशासनिक देख रेख में वोटो की गिनती सुबह 07 बजे से शुरू हुई । वोटो की गिनती होने तक करीब एक दर्जन अध्यक्ष पदो के लिए परिणाम घोषित हुए, जिसमें आधे से अधिक अपने पद को बचाने में काबिज दिखे । वहीं पांच अध्यक्षों ने हैट्रिक लगाकर अपने दबदबा को कायम रखा ।

जिन अध्यक्षो ने इस बार के चुनाव मे जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगायी उसमें हरिहरपुर पैक्स से सुरेश सिह ,पिरारी डीह पैक्स से शैलेश कुमार सिंह, विश्वंभरपुर पैक्स से अनिल कुमार पांडेय, फतेहपुर चैन पैक्स से राकेश कुमार तथा खानपुर पैक्स से अमृतेश कुमार सिंह शामिल हैं। अपने पद को दूसरी बार कब्जे मे लेने वालों मे सज्जनपुर पैक्स अध्यक्ष शिवजी सिह ,अकबरपुर पैक्स से संजय कुमार, ककरहट पैक्स से संजीव कुमार ,जितवारपुर पैक्स से अरूण सिह ,प्रतापपुर पैक्स से किशोर सिह शामिल हैं, जबकि मुजौना पैक्स से राम अयोध्या राय ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिह को हराकर अपने बाहर गये सीट को कब्जा जमा लिया।

जलालपुर में 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

संवाद सूत्र, जलालपुर : प्रखंड में कुल 33 हजार मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर 52 प्रत्याशियों के भाग्य की फैसला करेंगे। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ अरविद कुमार ने बताया कि इसके पहले 9 पैक्सों में सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। यहां केवल अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान होगा। शेष पैक्सों में सदस्य एवं अध्यक्ष पदो के लिए वोट कराया जाएगा। प्रखंड मे 15 पैक्सों के लिए हो रहे मतदान में 7 जोन बनाकर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं। बसुंधरा रानी को प्रखंडस्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.