मानव शृंखला निर्माण कार्यक्रम की तैयारी तेज, नुक्कड़ नाटक के कलाकार दे रहे संदेश
मानव शृंखला के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जागरण टीम, छपरा : राज्य भर में जल-जीवन-हरियाली को लेकर 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का निर्माण होना है। इसके प्रति जागरूकता के लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को नुक्कड़ नाटकों की श्रृंखला शुरू हुई । जिसमें कलाकारों ने जल, जीवन और हरियाली को बचाने का संदेश दिया। तरैया बाजार, पानापुर बाजार, चंचलिया एवं इसुआपुर में इन नुक्कड़ नाटकों का मंचन हुआ। जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर तिलकुट का वितरण भी किया गया।
इस संबंध में शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली का संदेश देने के लिए 19 जनवरी को बिहार की जनता एकदूसरे का हाथ थाम कर मानव श्रृंखला बनाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में प्रगति तो कर ही रहा है, समाज की बुराइयों को भी दूर करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 19 जनवरी को सब एकसाथ आएं, आगे बढ़े और सामाजिक बुराईयों को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए मानव श्रृंखला बनाएं। मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जागरूकता रैली
संसू, अमनौर : मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर बुधवार को प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय से जागरुकता रैली निकाली गई। बीडीओ विभू विवेक एवं आइसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवान किया। रैली प्रखंड कार्यालय से निकल कर बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर वापस लौट गई। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने जन जागरुकता का संदेश दिया। रैली में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना व बीडीओ विभू विवेक के अलावा सीडीपीओ वर्तिका सुमन , पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी ,संगीता कुमारी,आशा कुमारी एवं कार्यपालक सहायक मेंहदी हसन आदि शामिल थे।
स्कूली बच्चे के गड़खा प्रखंड प्रशासन ने निकाला जागरूकता रैली
संसू गड़खा : जल जीवन हरियाली, दहेज निषेध, नशा मुक्ति व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी 2020 को आयोजित की जाने वाली मानव श्रृंखला में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गड़खा के स्कूल के बच्चे व प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारी ने स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशोक गुप्ता द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। रैली गड़खा बाजार के बसंत रोड, चिरांद रोड, एवं रेवा रोड का भ्रमण करते हुए शहीद चौक पहुंची । जहां केजीबीवि भैंसमारा के छात्राओं ने झांकी प्रस्तुत की। रैली में लोगो को जागरूक करने के लिए जल जीवन हरियाली हो, दुनिया में खुशहाली हो ,पृथ्वी को हरा भरा बनाएंगे जनजीवन को बचाएंगे ,साथ साथ जोड़े हाथ जैसे नारे लगा रहे थे। रैली का नेतृत्व बीडीओ प्रशिक्षु आइएएस वैभव श्रीवास्तव , सीओ मोहम्मद ईस्माइल, प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक, गड़खा थानाध्यक्ष अशोक कुमार, अशोक गुप्ता आदि शामिल थे।