पहले खाना बंद फिर जेनरेटर उठाने लगे तो लोगों ने रोड जाम किया
बाढ़ राहत कैंप में भोजन की व्यवस्था बंद किए जाने के बाद रात में प्रकाश के लिए रखा गया जेनरेटर हटाए जाने के विरोध में फकुली नहर पुल से लेकर पानापुर नहर पुल तक शरण लिए बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। वे प्रदर्शन करने लगे।
फोटो 14 सीपीआर 2
संसू, पानापुर : बाढ़ राहत कैंप में भोजन की व्यवस्था बंद किए जाने के बाद रात में प्रकाश के लिए रखा गया जेनरेटर हटाए जाने के विरोध में फकुली नहर पुल से लेकर पानापुर नहर पुल तक शरण लिए बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। वे प्रदर्शन करने लगे।
लोगों का कहना था कि एक पखवाड़े से पानापुर प्रखंड का पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में है। अभी भी लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध है। जिस कारण घर छोड़ चुके लोग अभी भी ऊंचे स्थलों पर शरण लिए हुए हैं । इस बीच सामुदायिक किचेन का संचालन तीन चार दिन पहले बंद कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह जेनरेटर भी हटाया जाने लगा तो बाढ़ पीड़ित आक्रोशित हो गए। लोग फकुली व पानापुर नहर पुल के समीप नहर के रास्ते को बंद कर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि अभी भी घरों में बहुत पानी भरा हुआ है। यहां जेनरेटर के सहारे प्रकाश जरूरी है। इसके हट जाने से काफी परेशानी होगी। सड़क जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष केडी राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों को समझा सड़क जाम हटवाया । फिर सीओ एवं बीडीओ बात कर जेरनेटर चलवाने का आश्वासन दिया।