गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा
छपरा। रविवार की सुबह भीषण सर्दी में जब लोग ठिठुर रहे थे तो पुलिस के जवान गणतंत्र दिवस को ले पूर्वाभ्यास परेड कर रहे थे। देश भक्ति के रंग में पुलिस बल के साथ एनसीसी कैडेट भी कदमताल कर रहे थे। शहर के राजेंद्र स्टेडियम से शुरू हुई पूर्वाभ्यास परेड में बिहार सैन्य पुलिस जिला बल पुलिस के महिला-पुरूष जवान सैप होमगार्ड स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी कैडेट कदमताल करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
छपरा। रविवार की सुबह भीषण सर्दी में जब लोग ठिठुर रहे थे तो पुलिस के जवान गणतंत्र दिवस को ले पूर्वाभ्यास परेड कर रहे थे। देश भक्ति के रंग में पुलिस बल के साथ एनसीसी कैडेट भी कदमताल कर रहे थे। शहर के राजेंद्र स्टेडियम से शुरू हुई पूर्वाभ्यास परेड में बिहार सैन्य पुलिस, जिला बल पुलिस के महिला-पुरूष जवान, सैप, होमगार्ड, स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी कैडेट कदमताल करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने फूल परेड रिहर्सल किया। जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही झंडोत्तोलन का भी पूर्वा अभ्यास किया गया। गणतंत्र दिवस(26 जनवरी) को मुख्य समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त पूनम झंडोत्तोलन करेंगी। वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने संगीत शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने नेतृत्व में राष्ट्रगान का अभ्यास किया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे। उल्लेखनीय हो कि इस बार कोविड -19 को लेकर गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन एवं परेड ही होगा। वहीं झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैंसी मैच का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने राजेंद्र स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह का लाईव भी फेसबुक पर प्रसारित करेगा। जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी में जुट गया है। इस मौके पर उपविकास आयुक्त अमित कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रजनीश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश आदि मौजूद थे।