मुख्य पार्षद ने किया नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन
सारण। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में नव निर्मित नगर पंचायत प्रशासनिक भवन का विधिवत उद्घाटन मुख्य
सारण। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में नव निर्मित नगर पंचायत प्रशासनिक भवन का विधिवत उद्घाटन मुख्य पार्षद अनामिका देवी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि इस भवन के बन जाने से कार्य में प्रगति आएगी। पुराना भवन छोटे होने के कारण कई काम अधूरे पड़े थे । यह भवन नगर विकास व आवास योजना के तहत एक करोड़ इक्कीस लाख के लागत से बना हैं। अब नगर पंचायत का सारा कार्य कंप्यूटर द्वारा किया जाएगा। मुख्य पार्षद ने बताया कि इस भवन में आधार कार्ड, आवासीय आय व जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत के कार्य पालक पदाधिकारी हरिश्चन्द्र, उप मुख्य पार्षद ¨रंकी देवी, युगुल किशोर ¨सह,जितेन्द्र ¨सह, शैलेद्र ¨सह,बिट्टू गिरी, जय प्रकाश शर्मा, मो. अन्नास ,ऋतु देवी, शिला देवी, मुन्नी देवी, कोशिला देवी, देवंती देवी, रीता देवी, गीता, लालू कुमार, कमल किशोर, ओम कुमार ¨सह, कमल किशोर सहाय ,प्रवीन कुमार शर्मा एवं विकास कुमार आदि मौजूद थे।