आपसी विवाद में चाकू लगने से एक की मौत, दो घायल
आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए।
संसू, बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के चोरौवा गाव के अनुसूचित जाति टोले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकू से हमले में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय निवासी विजय, नागेंद्र, उíमद तथा राकेश किसी बात को लेकर आपस में ही उलझ गए। उनके बीच मारपीट होने लगी। इसी क्रम में चाकूबाजी होने लगी। सीने में चाकू लगने से 32 वर्षीय विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नागेंद्र व उíमद घायल हो गए। बताया जाता है कि ताड़ी बेचने को लेकर विवाद हुआ। आपसी रंजिश में चाकू घोंप अधेड़ को किया घायल
जासं, छपरा : इसुआपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में आपसी रंजिश के कारण बुधवार की रात चाकू घोंपकर एक अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल 55 वर्षीय हरिहर साह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल ने बताया कि पड़ोसियों से दो दिनों पहले विवाद हुआ था। तब आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया। बुधवार की रात को वे खेत में शौच करने गए थे। इसी दौरान घेरकर उनपर चाकू से हमला कर दिया गया। लाठी-डंडे से पिटाई भी की गई। इस मामले में घायल का बयान भगवान बाजार थाना की पुलिस ने दर्ज कर कर इसुआपुर थाना को भेजा है।