कोरोना से एक की मौत, 80 मिले नए पॉजिटिव
छपरा। जिले से कोरोना जांच की संख्या में वृद्धि के कारण पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। हालांकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि का अनुपात पूर्व की तुलना में कम हीं है। जिले से गुरुवार को कोरोना संक्रमित गड़खा के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 80 पॉजिटिव पाए गए हैं।
छपरा। जिले से कोरोना जांच की संख्या में वृद्धि के कारण पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। हालांकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि का अनुपात पूर्व की तुलना में कम हीं है। जिले से गुरुवार को कोरोना संक्रमित गड़खा के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 80 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी रिपोर्ट छपरा सदर अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन किट से जांच में प्राप्त किया गया है। वहीं बीते दिन मंगलवार को भी जिले से 183 कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इस प्रकार जिले में अनुमंडल अस्पतालों के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच प्रारंभ किए जाने के बाद जहां जांच की संख्या में वृद्धि हो रही है। वहीं पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं होम आइसोलेशन की सुविधा के बाद लोगों को भी राहत मिल रही है। इस प्रकार कोरोना संक्रमितों की संख्या को नियंत्रित करने में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत रहा है। नये 80 पॉजिटिव मरीजों में जिले के सभी क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। इस प्रकार गुरूवार को नये 80 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या करीब 2131 तक पहुंच चुकी है। इस मामले में डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि जिले में अब तक कुल 28 हजार 634 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जा चुका है। जिसमें 2131 पॉजिटिव पाये गये है। वहीं अबतक कुल 1321 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके है तथा 810 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कुल 214 कंटेनमेंट जोन बनाया गया था, जिसमें 54 कंटेनमेंट जोन अभी भी एक्टिव है। अब तक 160 कंटेनमेंट जोन को समाप्त किया जा चुका है। प्रखंडवार कोरोना संक्रमण की जांच और पॉजिटिव मरीजों की संख्या :-
प्रखंड कुल जांच पॉजिटिव मरीजों की संख्या निगेटिव मरीजों की संख्या
मांझी - 52 - 07 - 45
एकमा - जांच नहीं हुआ
दरियापुर - 30 - 00 - 30
मशरक - 51 - 00 - 51
मढ़ौरा - 02 - 00 - 02
मकेर - 50 - 01 - 49
अमनौर - 83 - 02 - 81
नगरा - 50 - 02 - 48
नयागांव - 96 - 07 - 89
जलालपुर - 70 - 02 - 68